पटना सिटी/संजीव देवड़ा (न्यूज सिटी)। कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण पर रोकथाम लगाने हेतु बिहार में लॉक डाउन सिस्टम लागू की गई है। इसके बाबजूद...
पटना सिटी/संजीव देवड़ा (न्यूज सिटी)। कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण पर रोकथाम लगाने हेतु बिहार में लॉक डाउन सिस्टम लागू की गई है। इसके बाबजूद भी आज पटना सिटी (पूर्वी) एसपी जितेंद्र कुमार ने विधि व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए शहीद भगत सिंह चौक पर कमान संभाला और इस दौरान एसपी ने दर्जनों गाड़ी को रोक कर जांच किया।
जिस क्रम में वाहन चालक से कोरोना से बचाव के लिए अपील की तथा वाहन चलाते समय हेलमेट आदि पहनने की भी अपील किया। वही मौके पर एक बाइक सवार बिना हेलमेट के बाइक चला रहा था। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार का चालान काटा आउट हेलमेट नहीं लगाए जाने पर उस्की जबरदस्त क्लास भी लिया।




