Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


सुहागिनों ने गणगौर पूजा में कोरोना भगाने की किया कामना

पटना सिटी/संजीव देवड़ा (न्यूज़ सिटी)। मारवाड़ी समाज मे सुहागिन महिलाओं द्वारा मनाए जाने वाला गणगोर पूजा पर कोरोना का डर दिखा। वही महिलाओं द्वा...


पटना सिटी/संजीव देवड़ा (न्यूज़ सिटी)। मारवाड़ी समाज मे सुहागिन महिलाओं द्वारा मनाए जाने वाला गणगोर पूजा पर कोरोना का डर दिखा। वही महिलाओं द्वारा गणगौर पूजा कर अपने पति लंबी आयु और तरक्की की कामना करने वाली महिलाओं ने भगवान शंकर और माता पार्वती से कोरोना वायरस को खत्म करने की वरदान मांगी। यह पर्व खास तौर पर नई नवेली शादीशुदा महिलाएं विशेष रूप से मंदिरों में जाकर पूरे धूम-धाम से सामुहिक रूप से मानती है। परन्तु पटना सिटी में गणगौर महोत्सव बहुत ही सादगी भरे माहौल में अपने-अपने घरों पर मनाया गया। विशेष रूप से 16 दिनों तक चलने वाला यह पर्व होली के दिन से शुरुआत होकर आज चैती नवरात्रा की तृतीया को समापन हुआ। पूजा में सोशल डिस्टेंस का पूरा ख्याल रखा गया। शिव पार्वती के प्रतीक के रूप में मनाने जा मनाए जाने वाला यह पर्व आज पटना सिटी के विभिन्न घरों में मनाया गया। महिलाओं ने पूजा करने के पश्चात गणगोर माता को गंगा में विसर्जित ना कर कुएं में ही विसर्जित किया।






https://youtu.be/KwdC8TuMdo8




महिलाओं ने बताई कि पुरानी परंपरा के अनुसार अनुसार पूजा तो किए परन्तु मोदी जी द्वारा दिए गए लॉक डाऊन के आदेश का भी पालन किए। साथ ही इस पूजा में सभी महिलाएं भगवान से कोरोना वायरस जैसे महामारी को खत्म करने का कामना की।






https://youtu.be/t375SmbYv4Q

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now