Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


कोरोना से बचने के लिए दिशा निर्देशों का पालन करें : राजीव

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से विश्व के 189 देशों के 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौ...


पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से विश्व के 189 देशों के 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं लगभग दो लाख से ज्यादा व्यक्ति संक्रमित हैं। अर्थव्यवस्था तबाही के कगार पर है। रिसर्च हो रहे हैं लेकिन इलाज अभी तक नहीं ढूँढा जा सका है। स्पष्ट है कि सोशल डिस्टैंसिंग के सिवाय कोई इससे बचने का तरीका नहीं है।






https://youtu.be/UsEggErK3Y8





श्री प्रसाद ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के निर्देशानुसार पुरे राज्य में जागरूकता हेतु विभिन्न संचार माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है। सामाचार पत्रों एवं विभिन्न रेडियो चैनलों के माध्यमों से भी कोरोना वायरस के संबंध में जानकारी दी जा रही है बिहार, नेपाल सीमा के 49 आवागमन केन्द्रों पर भी स्क्रीनिंग कराई जा रही है। सीमा पर अब तक लगभग ढाईं लाख यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई है साथ ही गया एवं पटना हवाई अड्डा पर 20 हजार से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। संभावित संक्रमित व्यक्तियों की जाँच की गई जिसमें कोई केस पोजिटिव नहीं पाया गया। बिहार के  विभिन्न जिलों में सैकड़ों लोगों को निगरानी में लिया गया है जिसमें 114 लोगों का 14 दिनों का आवश्यक मियाद पुरा चुका है राज्य के विभिन्न ग्रामसभाओं में भी बैठक कर लोगों के बीच कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।






https://youtu.be/RAfOFHVIy78




श्री प्रसाद ने लोगों से अपील की है कि कोरोना वायरस को लेकर बिहार के लोगों को भयभीत होने की जरूरत नहीं है। सतर्क, सावधान एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों के पालन करने की आवश्यकता है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now