पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र के पीपा पुल पर वाहन चेकिंग के दौरान आलमगंज पुलिस ने वैगनआर गाड़ी से 11 कार्टून विदेशी शराब बराम...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र के पीपा पुल पर वाहन चेकिंग के दौरान आलमगंज पुलिस ने वैगनआर गाड़ी से 11 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है। बताया जाता है कि राघोपुर दियारा की ओर से आ रही वैगनार कार से शराब का खेप लेकर आ रहा था। तभी गायघाट स्थित पीपा पुल पर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग देखकर गाड़ी को घुमाकर भागने की कोशिश करने लगा। तभी पुलिस ने खदेड़ कर गाड़ी की चाभी निकाल कर गाड़ी को चेक किया तो 11 कार्टून विदेशी शराब के साथ चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।



