Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


राज्य के सभी यूनिवर्सिटी में जाकर होली मनाएगा छात्र जदयू

पटना (न्यूज सिटी)। छात्र जदयू के पदाधिकारियों की बैठक विधान पार्षद डॉ. रणवीर नंदन के आवास पर सोमवार को हुयी। बैठक में छात्र जदयू ने कार्यकर्...


पटना (न्यूज सिटी)। छात्र जदयू के पदाधिकारियों की बैठक विधान पार्षद डॉ. रणवीर नंदन के आवास पर सोमवार को हुयी। बैठक में छात्र जदयू ने कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी जिलों से पधारे कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर छात्र जदयू के प्रभारी व विधान पार्षद डॉ. रणबीर नंदन व छात्र जदयू के अध्यक्ष श्याम पटेल ने कहा कि आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमारे संगठन के सभी 52 संगठन जिले, सभी विवि के अंतरगत सभी कॉलेजों के बूथ स्तरीय छात्र कार्यकर्ता आए थे। उन्होंने कहा कि छात्र जदयू आगामी चार, पांच एवं 6 मार्च को सभी जिलों में स्थित कॉलेजों में जाकर विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों में जाकर होली उत्सव के अंतरगत शिक्षकों के पैर पर अबीर देकर उनसे आर्शीवाद लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष श्याम पटेल ने बताया कि सभी मुख्य त्योहारों पर गुरु शिष्य परंपरा के अंतरगत छात्र जदयू ऐसा कार्यक्रम चलाकर मान्यवर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सपने को साकार करेगा। साथ ही छात्र जदयू छात्रों के ज्वलंत समस्याओं से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को रू-ब-रू करेगा। छात्र जदयू ने गुरु शिष्य परंपरा को और मजबूत बनाने के दिशा में एक संकल्प है। इस बैठक में होली उत्सव के सफलता के लिए छात्र नेताओं को जिलों का प्रभार दिया है। इनमें रवि प्रकाश ज्योति को जहानाबाद, अरवल व गया, शादाव आलम को सहरसा, सुपौल व मधेपुरा,कुमार सत्यम को मुंगेर, जमूई लखीसराय, राहुल झा को दरभंगा मधुबनी व झंझारपुर, अनंत कुमार को औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, आरा व बक्सर,चंदन कुमार चंचल को वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी व शिवहर, अजीत दुबे को पटना महानगर, पटना गा्रमीण व बाढ़, धनंजय कुमार को नवादा, नालंदा, बिहारशरीफ व शेखपुरा,अमित कुमार को समस्तीपूर, बेगूसराय व खगड़िया, अशोक पटेल को मोतिहारी , बेतिया व ब्रहा, सुधांशु कुमार को छपरा, सीवान गोपालगंज, अंकित तिवारी को भागलपुर, बांका व नवगछिया तथा संजीव कुमार को पूर्णिया कटिहार, किशनगंज व अररिया का प्रभारी बनाया गया है।






https://youtu.be/wwgEI_3jMp4

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now