पटना सिटी (न्यूज सिटी)। इस वक्त राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के मछरियाम से बड़ी खबर आ रही है, जहां पर यात्रियों से खचाखच भरी बस पलटने स...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। इस वक्त राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के मछरियाम से बड़ी खबर आ रही है, जहां पर यात्रियों से खचाखच भरी बस पलटने से कोहराम मच गया। हालांकि इस हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए है। वही इस घटना के बाद स्थानीय लोगो ने किसी भी तरह से प्रयास कर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। जबकि घायल हुए यात्रियों को इलाज हेतु एनएमसीएच भेजा गया है। मौके पर बस में सवार यात्रियों ने बस ड्राइवर पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह बस को गलत तरीके से चला रहा था। जिस कारण से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।



