Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


किसानों और चिकित्सा के क्षेत्र में पेश किया गया बजट सराहनीय हैं : सेतु

पटना (न्यूज सिटी)। युवा जदयू के प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह सेतु ने बयान जारी कर केंद्रीय बजट पर काफी संतोष जाहिर किया है। उन्होंने कहा ...


पटना (न्यूज सिटी)। युवा जदयू के प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह सेतु ने बयान जारी कर केंद्रीय बजट पर काफी संतोष जाहिर किया है। उन्होंने कहा की केंद्र की एनडीए सरकार के द्वारा बहुत संतुलित व विकासशील बजट पेश किया गया है। वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन द्वारा सदन में प्रस्तुत बजट 2020-21 में सभी वर्गों और सेक्टर का अध्ययन रखा गया है। खास कर इस बजट में बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा सुझाये गए विषयों को बजट में पूरी तरह से स्थान दिया गया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में जिस तरह से कई तरह के ऐलान और प्रावधान किये गए हैं उससे आम जनता गरीब गरबा को बहुत लाभ मिलने वाला है। वही कृषि के क्षेत्र मे भी किसानों के लाभ को ध्यान में रखते हुए इस बजत में प्रवधान किया गया है।





बिहार में रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की सरकार ने बहुत ही बेहतर काम किए हैं। इन्हें आगे बढ़ाने में केंद्रीय बजट से काफी बल मिलेगा। इस बार के केंद्रीय बजट में युवाओं पर विशेष फोकस किये जाने का सुझाव मुख्यमंत्री जी के द्वारा दिया गया था। रोजगार का सृजन, युवाओं को केंद्र में रख कर और विकास के साथ आर्थिक दृष्टि से समृद्धि लाने की दिशा में 2020-21 का बजट मिल का पत्थर साबित होगा ऐसा भरोसा हो रहा है। आने वाले एक वर्ष में जिस तरह से हर क्षेत्र पर ध्यान दिया गया है वो सराहनीय है।





सेतु ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा प्रकृति के प्रति जागरूकता और संतुलन बनाये जाने को लेकर शुरू की गई जल जीवन हरियाली योजना के फायदे ने दुनिया को एक सोच दिया है। केंद्र सरकार भी काफी प्रभावित है जिसका खुलासा प्प्रधानमंत्री जी ने भी किया था। प्रकृति के रक्षा और संतुलन बनाये रखने के क्षेत्र में भी यह बजट काफी प्रभावशाली रहेगा। समाज के कमजोर, माध्यम एवं निम्नमध्यम वर्ग को बड़ी राहत देने वाला साबित होगा यह बजट। सेतु ने कहा की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पहला पूर्णकालिक बजट देश को नई ऊंचाई देने वाला साबित होगा। वहीं सेतु ने कहा की आने वाला वर्ष युवाओं के नाम होगा जिसमे युवाओं को अवसर मिलेंगे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now