Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बंद बक्से से अधेड़ का शव मिलने मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस शव को लिया कब्जे में

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र के तुलसी मंडी में बंद बक्से से एक अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वही स्थानीय लोगो ने घटना की ...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र के तुलसी मंडी में बंद बक्से से एक अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वही स्थानीय लोगो ने घटना की सूचना आलमगंज थाना कि पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस अधेड़ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज में भेजा हैं। साथ ही पुलिस आसपास के मकानों में सर्च अभियान चलाकर सबूत जुटाने में जुटी है।





घटना स्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी




मामले में आलमगंज थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि शव को देखने ऐसा प्रतीत होता है कि किसी अज्ञात अपराधियों ने मृतक के गर्दन पर तेज़ धारदार हथियार से हमला कर घटना को अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देंने के बाद सबूत मिटाने के नियत से शव को लोहे के बक्से में बंद कर सड़क किनारे फेक दिया होगा। हालांकि पुलिस हत्या के कारणों के सूराग पता करने में जुटी हैं तथा आसपास इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। ताकि मामले में जल्द उदभेदन हो सके। साथ ही कहा कि पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now