Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


सुदर्शन सेंट्रल स्कूल में सैकड़ों बच्चों का हुआ दंत परीक्षण

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। गुरहट्टा स्थित सुदर्शन सेंट्रल स्कूल प्रांगण में बुद्धा डेंटल हॉस्पिटल के डॉक्टरों के 10 सदस्य टीम द्वारा सैकड़ों ब...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। गुरहट्टा स्थित सुदर्शन सेंट्रल स्कूल प्रांगण में बुद्धा डेंटल हॉस्पिटल के डॉक्टरों के 10 सदस्य टीम द्वारा सैकड़ों बच्चों का दंत परीक्षण किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम का उद्घाटन डॉक्टर दीप सुंदरम, डॉक्टर दीक्षा एवं प्राचार्य एमके सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में डॉ सुमि, डॉ प्रियंका, डॉक्टर ऐमन, डॉक्टर हमना आदि ने बच्चों तथा अभिभावकों का दन्त परीक्षण किया। वही मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने बच्चों से 24 घंटे में दो बार ब्रश करने एवं खाना खाने के बाद कुल्ला करने की भी सलाह दी। आगत अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य एमके सिंह ने किया। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए। वहीं समाजसेवी राजीव कुमार के देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।






ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now