Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


सिटी कोर्ट स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक घर मे लगी आग, बड़ा हादसा टला

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। इस वक्त आलमगंज थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है, जहां बेलवरगंज स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप एक मकान में आग लग गयी ...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। इस वक्त आलमगंज थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है, जहां बेलवरगंज स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप एक मकान में आग लग गयी है। जिससे आसपास के इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। वही आनन फानन में आगलगी की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि आगलगी की घटना के कारणों का पता नही चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट के कारण खपरैल की मकान में आग लग गयी होगी। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। वही आग लगने की घटना से स्थानीय लोगों को होश उड़ा हुआ था, लोगो के मन मे डर बना हुआ था कि अगर ये आग फैल जाएगा तो पेट्रोल पंप के कारण ये घटना विकराल रूप ले लेती। लेकिन पुलिस और दमकल कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए बड़े हादसे को टाल दिया है। स्थिति कंट्रोल होने से आसपास के लोगो ने चैन की सांस ली है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now