Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


हमें जीवन में हरियाली की महत्ता को समझने की जरुरत है : रामचन्द्र प्रसाद

पटना (न्यूज सिटी)। आज राज्यसभा में माननीय राष्ट्रपति जी के अभिभाषण पर धन्यवाद व्यक्त करते हुए राज्यसभा सांसद और राज्यसभा में जद (यू) के दलिए...


पटना (न्यूज सिटी)। आज राज्यसभा में माननीय राष्ट्रपति जी के अभिभाषण पर धन्यवाद व्यक्त करते हुए राज्यसभा सांसद और राज्यसभा में जद (यू) के दलिए नेता रामचन्द्र प्रसाद सिंह ने जल-जीवन-हरियाली अभी जो बिहार में नीतीश कुमार जी द्वारा चलाया जा रहा है, उसे बढ़ावा देने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें जीवन में हरियाली की महत्ता को समझने की जरुरत है। उन्होंने बिहार में उच्च शिक्षा के स्तर के बारे में बताते हुए कहा कि बिहार में उच्च शिक्षा में छात्राओं का दाखिला बढ़ा और ये सब हमारी सरकार के मुख्यमंत्री साईकल योजना की वजह से हुआ है। देखने में यह साईकल बहुत छोटी सी चीज लगती है, लेकिन आज इसका परिणाम सबके सामने है। भारत में विनिर्माण उद्योग के विकाश के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि 2005 में केवल 2 मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट थे जो की आज बढ़कर 11 हो गए है। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने उत्तर प्रदेश में डिफेन्स काॅरिडोर बनाने का काम किया है, जो की बहुत ही सराहनीय है। हमारे बिहार के नालंदा जिले में एक आर्डिनेंस फैक्ट्री है और मैं चाहूँगा की वहां भी डिफेन्स काॅरिडोर बनना चाहिए। वही कश्मीर के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज विपक्ष में बैठे दल और नेतागण कह रहे है कि ये सरकार कश्मीर के नेताओ को कैद कर के रखी है, मैं उनको ये याद दिला दूँ कि 1953-64 तक किसकी सरकार ने कैद किया था, जे0पी0 को किसने कैद किया था, आज कांग्रेस किस हिसाब से बोल रही है कि मौजूदा सरकार कश्मीर में नेताओं को बंदी बना के रखी हुयी है।





सीएए के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारा देश फेदेरेअल स्ट्रक्चर को मानता है जिसमें केंद्र सरकार और राज्य सरकार के पास कुछ हक होते है कानून बनाने में और नागरिकता सम्बन्धी कानून बनाने का हक केंद्र सरकार के पास है जिसको सभी को मानना पड़ेगा। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि सिटीजनशिप एक्ट सबसे पहले 1955 में आया था, तब किसकी सरकार थी? एनआरसी किसने शुरु किया था? एनपीआर 2011 में किसकी सरकार ने लाया था। हाँ मैं ये मानता हूं कि एनपीआर में कुछ जानकारी ऐसी मांगी जा रही है जिससे लोगों को आपत्ति हो सकती है उसके लिए सरकार उस पर विमर्श कर रही है। विपक्ष द्वारा सेना के लिये अपमान जनक बातें बोलने पर उनकी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हमें अपने देश की अखंडता के लिए एकजुट होने की जरुरत है।





उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि आज जो लोग सरकार पर ये आरोप लगा रहे है कि हम छात्रों पर जुल्म कर रहे हैं और उनपर गोलियाॅं बरसा रहे है तो उन लोगांे को मैं ये याद दिला दूॅं कि 18 मार्च 1988 को बिहार में जब छात्रों का आन्दोलन चल रहा था तो किस पार्टी के मुख्यमंत्री ने उनपर गोली चलाने का आदेश दिया था।





उन्होंने बिहार में अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए वक्फ बोर्ड की संपत्ति का डीजिटलकरण करने और उनके लिए आवासीय स्कूल परिसर बनाने की बात कही। बिहार में हमारे उप-मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के हैं और कभी भी उन्होंने अल्पसंख्यको को उठान के कार्यक्रम में कोई आपत्ति नहीं की। अंत में उन्होंने यह कहा कि हम सब मिलकर काम कर रहे है जो हमारे प्रधानमंत्री के 5 ट्रिलियन डाॅलर अर्थव्यवस्था बनाने में कारगर सिद्ध होगी।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now