पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बिहार में शराब बंदी कानून लागू होने के बाबजूद भी शराब तस्कर पुलिस को ठेंगा दिखा रहा है। वही इसी कानून को ठेंगा दिखात...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बिहार में शराब बंदी कानून लागू होने के बाबजूद भी शराब तस्कर पुलिस को ठेंगा दिखा रहा है। वही इसी कानून को ठेंगा दिखाते हुए आज तस्कर ने शराब तस्करी जैसे धंधे को बड़े ही आसानी से कर रहे है। ताज़ा मामला अगमकुआं थाना क्षेत्र की है, जहां पर पुलिस ने छापेमारी कर जनता फ्लैट के पास से 30 लीटर महुआ शराब के साथ राकेश मांझी को गिरफ्तार किया है। अगमकुआं पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर राकेश मांझी को महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



