Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मीसा को बड़ी-बड़ी बात करने के वजाय पहले अपना घर-परिवार देखना चाहिए : सेतु

पटना (न्यूज सिटी)। युवा जदयू के प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सेतु ने कहा कि मीसा भारती को बड़ी-बड़ी बातें करने की बजाय पहले अपना परिवार और घर को ...


पटना (न्यूज सिटी)। युवा जदयू के प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सेतु ने कहा कि मीसा भारती को बड़ी-बड़ी बातें करने की बजाय पहले अपना परिवार और घर को देखना चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के विकास लिए जितना काम किया है उसे पूरे बिहार के लोग भली-भांति जानते हैं। मीसा भारती को पहले मिट्टी, माल और आय से अधिक संपत्ति के मामले में तो पटना से लेकर दिल्ली तक हाजिरी लगा-लगा कर हिसाब दें। नीतीश कुमार ने बिहारियों के अस्मिता को ख्याल रखते हुए बिहारियों के मान और सम्मान के लिए हमेशा संघर्ष किया है। इसी का परिणाम है कि बिहार के लोगों ने लगातार 15 वर्षों से नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री की गद्दी पर बैठा कर रखा है। मीसा भारती को याद होगा कि बिहार में उनके माता-पिता के शासन को जंगल राज के नाम से लोग जानते थे। बिहार का नाम लेना अपमान समझा जाता था। नीतीश कुमार ने 2005 में बिहार की कमान संभाली तभी से राज्य की तस्वीर बदल गई। इस वर्ष बिहार के लोग विधानसभा चुनाव में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए को दो तिहाई से भी अधिक सीटों पर जीत दिलाएंगे। राजद दहाई अंक में भी नहीं पहुंच पाएगा।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now