Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


निगम सिटी अंचल के सफाई कर्मियों ने किया जमकर हंगामा, गए अनिश्चितकालीन हड़ताल

पटना सिटी/मिशन कुमार (न्यूज सिटी)। पटना नगर निगम के पटना सिटी और अजीमाबाद अंचल में दैनिक वेतन पर बहाल सफाई कर्मचारी आज से अनिश्चित कालीन हड़त...


पटना सिटी/मिशन कुमार (न्यूज सिटी)। पटना नगर निगम के पटना सिटी और अजीमाबाद अंचल में दैनिक वेतन पर बहाल सफाई कर्मचारी आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए। साथ ही विभिन्न मांगों को लेकर सैकड़ो कर्मचारी निगम के मुख्य द्वार पर इकट्ठा हो गए और विरोध जताने के लिए मुख्य द्वार पर ही कूड़े का अंबार लगा दिया।





वही कामगार यूनियन के अर्जुन प्रसाद जायसवाल ने कहा कि दैनिक कर्मचारियों को 31 जनवरी से हटाने की बात के बारे में पता चला है। इसी को लेकर आज हम सभी मजदूर भाई हड़ताल पर चले गए है। साथ ही कहा कि हम सभी मजदूरों की नौकरी स्थाई करे और वेतन ससमय देने आदि की मांग किया है। वही श्री जायसवाल ने कहा कि निगम के ईओ ने कहा कि आप लोगो को नौकरी पर से नही हटाया गया। आप अपने काम पर वापस लौट जाए। लेकिन ईओ के आश्वासन मिलने के बाद भी ये मजदूर अपने काम पर वापस नही लौटे। हालांकि इन मजदूरों के हड़ताल पर चले जाने से पटना सिटी अंचल क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कूड़ा का अंबार लग गया है।





सफाई कर्मियों का कहना था कि निगम हम लोगो के साथ निगम दोमुखी रवैया अपना रही है। हम लोगों को बिना किसी कारण के नौकरी पर से हटाया जा रहा है। साथ ही हम लोगो के वेतन पर रोक लगा दिया गया है। इतना ही नही, सफाई कर्मियों ने कहा कि हम लोगो को नौकरी में नियमतिकरण को लेकर कोर्ट द्वारा आदेश भी दिया गया। इसके बाबजूद भी निगम प्रशासन अपने चहेते कर्मचारियों को नौकरी स्थाई किया है और बाकी अन्य कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है। जिससे आक्रोशित होकर आज हम सभी मजदूर भाई निगम के मुख्य द्वार पर जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है ताकि हमलोगों को न्याय मिल सके।






ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now