पटना (न्यूज सिटी)। CAA और NRC के विरोध में आज भारत बंद के दौरान डाकबंगला चौराहे पर बंद समर्थकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। बताया जा रहा...
पटना (न्यूज सिटी)। CAA और NRC के विरोध में आज भारत बंद के दौरान डाकबंगला चौराहे पर बंद समर्थकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। बताया जा रहा है कि भारत बंद के समर्थन में रोड पर उतरे प्रदर्शन कारियों ने डाकबंगला चौराहे पर कब्जा जमा बैठे।
जिस पर पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें कब्जा व जाम हटाने को लेकर अधिकारी समझाने की कोशिश कर रहे थे। परंतु उग्र हुए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बातों की अनदेखी कर उनसे उलझ गए और नोकझोंक करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की भीड़ को तीतर वितर करने के लिए हल्का बल का प्रयोग किया।
[embed]https://youtu.be/-dGuwuSUClk[/embed]



