Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


अपराधियों ने गोली मारकर ममेरे-फुफेरे भाई को किया घायल

पटना सिटी (न्यूज सिटी)।  अभी अभी आलमगंज थाना क्षेत्र के त्रिपोलिया स्थित नंमुहिया के समीप दो युवक को अपराधियों ने घेरकर गोली मार दिया। घायल ...

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अभी अभी आलमगंज थाना क्षेत्र के त्रिपोलिया स्थित नंमुहिया के समीप दो युवक को अपराधियों ने घेरकर गोली मार दिया। घायल दोनों युवक को इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार पथरीघाट का रहने वाला ममेरा फुफेरा भाई 22 वर्षीय अमित कुमार पिता कमलेश कुमार और राजीव कुमार पिता राजकुमार दोनों पथरीघाट के रहने वाले थे। किसी काम से दोनों भाई एक ही मोटरसाइकिल से गए हुए थे। काम कर अपने घर पथरीघाट की ओर आ रहे थे। तभी अचानक कुछ हथियारबंद अपराधी बाइक को नंमुहिया के समीप रुकवा कर गोली चलाने लगे। इसी दौरान दोनों भाई गोली से जख्मी होकर सड़क पर गिर गए। जिसमें अमित कुमार के बाहों में गोली लगा और राजीव को गोली छूते हुए निकल गया। गोली की आवाज सुनते ही लोग हल्ला करने लगे लोगों के भय से हथियारबंद अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो गये।

[embed]https://youtu.be/F57MGq8pwQs[/embed]
उसके बाद लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए पीएमसीएच भर्ती करवाया वहीं आलम थाना के प्रभारी सुधीर कुमार का कहना है कि अभी इस मामले में जांच किया जा रहा है जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा ।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now