Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


विधान पार्षद डॉ. रणवीर नंदन ने पीयू के छात्रावासों में पहुंच माँ सरस्वती की पूजा

पटना (न्यूज सिटी)। जदयू के विधान पार्षद डॉ. रणबीर नंदन सरस्वती पूजा के मौके पर पटना विश्वविद्यालय के विभिन्न छात्रावासों में पुहंचकर माता स...

पटना (न्यूज सिटी)। जदयू के विधान पार्षद डॉ. रणबीर नंदन सरस्वती पूजा के मौके पर पटना विश्वविद्यालय के विभिन्न छात्रावासों में पुहंचकर माता सरस्वती का आर्शीवाद लिया। बसंत पंचमी के मौके पर अपने आवास पर सरस्वती की पूजा अर्चना के बाद विधान पार्षद डॉ. रणवीर नंदन पटना विवि के विभिन्न छात्रावासों में पुहंचकर मां सरस्वती की पुजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने माता सरस्वती से कामना की वे बिहार के छात्रों को सदबुद्धि दें कि वे बिहार के तरक्की लिए खूब पढ़े और आगे बढ़े। डॉ. नंदन सर्वप्रथम मगध महिला कॉलेज के छात्रावास अवन्तिका छात्रावास में गये जहां उन्होंने मां सरस्वती की पुजा अर्चना की। उनके साथ  प्रो. सुहैली मेहता व अन्य छात्राएं शामिल रहे। इसके बाद वे बीएन कॉलेज छात्रावास में अवस्थित मां सरस्वती की पूजा अर्चना की।

[embed]https://youtu.be/_bPmhsvvew4[/embed]
उनके साथ छात्र जदयू के अध्यक्ष श्याम पटेल, उपाध्यक्ष रविप्रकाश ज्योति, अनंत कुमार,सुधांशु व भोला शर्मा साथ रहे। उसके बाद श्री नंदन साइंस कॉलेज के छात्रावास में अवस्थित प्रतिमा की पूजा की। सबसे अंत में डॉ. नंदन  पटेल छात्रावास के पूजा में शमिल हुए और वहां अपने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत 11 लाख 44 हजार की लागत से निर्मित नये जिमनाजियम हॉल का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रो. नदंन ने कहा कि माता की पूजा के अलावे छात्र जिमनाजियम हॉल में व्यायाम कर अपने को तरोताजा महसूस करेंगे। इस मौके पर प्रो. उपेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. सुमंत सिंह,अजीत पटेल, शत्रुघ्न पटेल,मनीष पटेल, राहुल कुमार, अनूप पटेल,धनंजय पटेल व रिंकल पटेल सहित कई छात्र नेता शामिल थे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now