पटना/नौबतपुर (न्यूज सिटी)। विधुत भवन मुख्यालय, पटना के सामने मानव श्रृंखला में भाग लिए। जिसमे विधुत विभाग के तमाम कर्मचारियों व पदाधिकारी क...
पटना/नौबतपुर (न्यूज सिटी)। विधुत भवन मुख्यालय, पटना के सामने मानव श्रृंखला में भाग लिए। जिसमे विधुत विभाग के तमाम कर्मचारियों व पदाधिकारी की सहभगिता रहीं। इस मौके पर एसडीओ सुनील कुमार सिंह, एसडीओ प्रहलाद कुमार, विनय कुमार सिंह, सहायक सूचना प्रबंधक, श्री संतोष कुमार मिश्र, सहायक, सुश्री नम्रता सिन्हा, कनीय विधुत अभियन्ता एवं अन्य लोगो शामिल हुए।
वही दूसरी ओर रविवार को जल-जीवन-हरियाली और शराबबंदी के पक्ष में और दहेजप्रथा व बाल विवाह के खिलाफ में नौबतपुर में लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई। इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों स्कूलों के छात्र-छात्राएं और शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि समेत कई लोग जुड़े। मानव श्रृंखला में लोग उत्साह के साथ एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर कतार में खड़े रहे। हालांकि प्रशासनिक विफलता से कई जगह सड़के सुनी दिखायी दी।
रिपोर्ट : विजय कुमार / अवनीश कुमार