पटना (न्यूज सिटी)। जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ ने आज अपना संगठन विस्तार किया। प्रकोष्ठ के प्रभारी सह बिहार विधान परिषद सदस्य श्री ललन सर्राफ ए...
पटना (न्यूज सिटी)। जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ ने आज अपना संगठन विस्तार किया। प्रकोष्ठ के प्रभारी सह बिहार विधान परिषद सदस्य श्री ललन सर्राफ एवं प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री मूलचंद गोलछा ने संयुक्त रूप से चार जिलाध्यक्ष दो नगर अध्यक्ष एवं 51 जिला संगठन प्रभारियों की सूची जारी की। इस दौरान प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष श्री उपेन्द्र कुमार विभूति मौजूद रहे।
[embed]https://youtu.be/dfIVn7x4tiM[/embed]
जारी की गई सूची के अनुसार श्री राकेश कुमार को जहानाबाद, श्री नवल किशोर को सीतामढ़ी, श्री जितेन्द्र कुमार साह उर्फ भानु को दरभंगा नगर एवं श्री शिव कुमार पंसारी को नवगछिया का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह श्री ओमप्रकाश शर्मा को गोपालगंज नगर अध्यक्ष तथा श्री पंकज कुमार पप्पू को सीतामढ़ी नगर अध्यक्ष बनाया गया है। जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ ने संगठन को धार देने के लिए 51 जिला संगठन प्रभारियों की भी नियुक्ति की।
[embed]https://youtu.be/qrBwawdAWnY[/embed]



