Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


चित्रगुप्त मंदिर में आयोजित चिकित्सा शिविर में हुई झड़प, डॉक्टर समर्थकों ने किया पूर्व संयुक्त सचिव की जमकर पिटाई

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। इस वक्त पटना सिटी के श्री आदि चित्रगुप्त मंदिर से बड़ी खबर आ रही है, जहां पर आयोजित किए गए स्वास्थ्य जांच शिविर में ...

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। इस वक्त पटना सिटी के श्री आदि चित्रगुप्त मंदिर से बड़ी खबर आ रही है, जहां पर आयोजित किए गए स्वास्थ्य जांच शिविर में दो गुटों में मारपीट हुई है।

[embed]https://youtu.be/FHhd2KKU1Po[/embed]

 
जानकारी के अनुसार शिविर में आंख जांच करवाने आये मंदिर प्रबंधक कमेटी के पूर्व संयुक्त सचिव और मंदिर के ट्रस्टी प्रशांत सिन्हा की डॉक्टर समर्थकों द्वारा जमकर पिटाई कर दी गयी।

प्रशांत सिन्हा का कसूर सिर्फ इतना ही था कि डॉक्टर द्वारा आंख दिखाए जाने के क्रम में उन्हें निजी क्लिनिक में आकर आंख जांच कराने की सलाह दे दिया। इस पर प्रशांत सिन्हा ने उनका कड़ा विरोध किए। जिसको लेकर डॉक्टर के समर्थकों और मौजूद प्रबंधक कमिटी के सदस्य एक दूसरे से उलझ गए और जमकर प्रशांत सिन्हा की पिटाई कर दिया। हालांकि मंदिर प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सह भाजपा के राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा के मौजूदगी में पूर्व संयुक्त सचिव की पिटाई होती रही। वही पिटाई होते देख मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर पूर्व से संयुक्त सचिव प्रशांत सिन्हा को सकुशल मंदिर से बाहर निकाला।वही मामले में पीड़ित प्रशांत सिन्हा ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कहा। वही इस घटना क्रम में मंदिर परिसर अफरातफरी व भगदड़ की स्थिति बन गयी।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now