Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


करेंट लगने से बिजली मिस्त्री हुआ घायल, स्थिति गंभीर

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इलेक्ट्रिक पैनल में करंट आने से एक बिजली मिस्त्री बुरी तरह झुलस गया। ग...

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इलेक्ट्रिक पैनल में करंट आने से एक बिजली मिस्त्री बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में मुकेश कुमार नामक बिजली मिस्त्री को अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इलेक्ट्रिक पैनल में करंट आते ही एहतियात के तौर पर अस्पताल के इमरजेंसी, ऑर्थो, ईएनटी और सर्जरी विभाग की बिजली काट दी गई। बाद में इलेक्ट्रिक पैनल की मरम्मती के बाद अस्पताल में विद्युत सेवा बहाल कर दी गई। इस दौरान लगभग 1 घंटे तक इन विभागो में विद्युत सेवा ठप रहा। बताया जाता है कि अस्पताल में अनुबंध पर बहाल बिजली मिस्त्री मुकेश कुमार इलेक्ट्रिक पैनल की मरम्मती कर रहा था, इसी दौरान अचानक से इलेक्ट्रिक पैनल में करंट आ गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। पूरे मामले पर पूछे जाने पर अस्पताल प्रशासन ने इस संबंध में कुछ भी बताने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now