Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी : विवाहिता की संदिग्ध मौत पर मचा कोहराम, ससुराल पक्ष पर लगा हत्या करने का आरोप

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। खाजेकलां थाना क्षेत्र के दीवान मोहल्ला अंतर्गत ग्वालटोली में एक विवाहिता का संदिग्ध स्थिति में मौत होने से कोहराम म...

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। खाजेकलां थाना क्षेत्र के दीवान मोहल्ला अंतर्गत ग्वालटोली में एक विवाहिता का संदिग्ध स्थिति में मौत होने से कोहराम मच गया। वही घटना की सूचना पाकर मृतिका के परिजन उसके ससुराल आ पहुंचे और घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और जांच में जुटी। जिसके बाद पुलिस ने मृतिका के शव को अपने कब्जे में लेकर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। हालांकि मृतिका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगो पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है।मृतिका के परिजनों ने लगाया हत्या करने का आरोप

बताया जाता है कि गया जिला निवासी भरत कुमार गुप्ता की बेटी पूनम कुमारी का विवाह लगभग 9 वर्ष पूर्व दीवान मोहल्ला ग्वालटोली निवासी सनोज कुमार के साथ हुई थी। जिसके बाद से ससुराल पक्ष के लोग पूनम को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने खुदकुशी की या फिर ससुराल वालों द्वारा उसकी हत्या कर दी गई है यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि पूनम की मौत का रहस्य का खुलासा उसके पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो सकेगा। वहीं पूरे मामले में जानकारी लेंने की कोशिश किया तो खाजेकलां थाना की पुलिस ने जांच होने की बात कह कर वरीय अधिकारियों का हवाला दे दिया। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के रहस्य पर से पर्दा उठ जाएगा।

[embed]https://youtu.be/TbkSBnTgUDQ[/embed]

तबियत बिगड़ने से पहले पूनम खाई थी गोलगप्पा, घटना के वक्त कोई नहीं था घर पर
स्थानीय लोगों ने बताया कि पूनम बुधवार के शाम 4:30 बजे अपने घर के दरवाजे पर ही गोलगप्पा खा रही थी, उस वक्त तक वह ठीक थी। परंतु कुछ घंटों के बाद उसे अचानक से सीने में दर्द हुआ, जिससे वह बेचैन होकर अपने पति को फोन कर घर बुलाई। पत्नी की तबियत खराब होने की जानकारी मिलते ही पति ने आनन-फानन में अपने पड़ोसी को फोन कर बोला कि मैं थोड़ी देर में घर पहुंच जाऊंगा, तब तक आप हमारे पत्नी को डॉक्टर के यहां इलाज के लिए लेकर चलिए। वही पड़ोसी ने सनोज की फोन आने पर उसकी पत्नी को शाम के 6:00 बजे एजीसीएस अस्पताल में ले गए जहां से डॉक्टरों ने हार्ट अटैक आने की बात कहते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार किया और तुरंत ही एनएमसीएच रेफर कर दिया। वही पूनम को तुरंत ही एनएमसीएच में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पूनम को मृत घोषित कर दिया था। जिसके बाद से पूनम के ससुराल पर उसके मायके पक्ष के लोग आ पहुंचे और जहर देकर मार देने की बात कहने लगे। हालांकि पूनम की तबीयत बिगड़ने के क्रम में उसके घर पर कोई नहीं था। तबियत खराब होने की जानकारी मिलते ही उसके सास-ससुर उसी वक्त बस पकड़ कर पटना लौटने लगे थे तो उसका पति सनोज अपने जॉब पर था।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now