पटना/मिशन कुमार (न्यूज सिटी)। सरस्वती पूजा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। इसको लेकर जिलाधिकारी श्री कुमार रवि ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर अध...
पटना/मिशन कुमार (न्यूज सिटी)। सरस्वती पूजा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। इसको लेकर जिलाधिकारी श्री कुमार रवि ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर लॉ एंड आर्डर का जायजा लिया। साथ ही जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडलाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विधि व्यवस्था संधारण करना अति आवश्यक है। इसलिए सरस्वती पूजा के अवसर पर संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी करे एवं सतर्कता बरतेंगे।
[embed]https://youtu.be/TbkSBnTgUDQ[/embed]
साथ ही जिलाधिकारी कुमार रवि ने निर्देश दिया है कि नेशनल मिशन फ़ॉर क्लीन गंगा के तहत कोई भी संस्थान व पूजा समिति गंगा नदी में मां सरस्वती की प्रतिमा पर विसर्जन पर रोक लगाया है। वही प्रतिमा विसर्जन को लेकर संबंधित अधिकारियों को कृत्रिम तालाब बनाने का निर्देश दिया है। साथ ही विसर्जन स्थल पर गोताखोर, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल और एम्बुलेंस के साथ डॉक्टरों को तैनात करने का निर्देश दिया है।
[caption id="attachment_17542" align="aligncenter" width="300"]
कुमार रवि, जिलाधिकारी (पटना)[/caption]साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अपने अपने थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए संबंधित अधिकारी सामाजिक लोगों के साथ शांति समिति की बैठक का आयोजन करे एवं छात्रावासों और सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखे। ताकि कोई आपत्तिजनक घटना को अंजाम ना दे सके। साथ ही किसी भी पूजा पंडाल में आपत्तिजनक झांकी, धार्मिक उन्माद वाले पोस्टर व बैनर ना लगा हो, ताकि किसी साम्प्रदयिक, जाति, वर्ग अथवा समुदाय को भावना का मजाक ना बने और उनकी भावना को ठेस ना पहुंचे।
[embed]https://youtu.be/Ehk4iqhVWpc[/embed]



