पटना (न्यूज सिटी)। जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने 19 जनवरी 2020 को आहूत मानव श्रृंखला को अभूतपूर्व, ऐतिहासिक एवं अद्वितीय सफलता प्रदान ...
पटना (न्यूज सिटी)। जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने 19 जनवरी 2020 को आहूत मानव श्रृंखला को अभूतपूर्व, ऐतिहासिक एवं अद्वितीय सफलता प्रदान करने के लिए जन-जन का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी के असंतुलन से उपजी विभीषिकाओं, मौसम चक्र की अनियमितता, तूफान, भूकम्प जैसे प्रलयंकारी स्थितियों से निबटने के लिए एक सुस्पष्ट रणनीति एवं रोडमैप के लिए राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कदम से कदम मिलाकर चलने का वक्त आ गया है।
[embed]https://youtu.be/FHhd2KKU1Po[/embed]
श्री प्रसाद ने कहा कि आज हम सबकी जिम्मेवारी है की पृथ्वी के संरक्षण एवं सुरक्षा के लिए संकल्प लें। क्योंकि अब नहीं जगे तो देर हों जाएगी। रिसर्च बताते हैं कि इस सदी के आखिरी तक हिमालय प्रक्षेत्र के सभी ग्लेसियर खतम हो जाएँगे। स्पष्टहै कि इसका विनाशकारी प्रभाव एशिया महाद्वीप पर होगा। जहाँ दुनिया की आधी आबादी रहती है, जिसमें हम भी शामिल हैं। ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन एवं ग्लोबल वार्मिंगके दुष्प्रभाव का असर दिखने लगा है। बाढ़ एवं सुखाड से सर्वाधिक कठिनाइयों का शिकार बिहार हो रहा है। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने विश्व के समक्ष उपस्थित सबसे बड़ी चुनौती से बिहार में निबटने के लिए जल जीवन हरियाली अभियान जैसे युगांतरकारी एवं कालजयी कार्यक्रम की न केवल रचना की, इसके क्रियान्वयन के लिए साढे चैबीस हजार करोड़ रुपए की बडी राशि का प्रावधान करके बिहार के विभिन्न जिलों में यात्रा के जरिए इससे सम्बन्धित योजनाओं को हरी झंडी भी दिखाया।
श्री प्रसाद ने दीघा, कुर्जी, पुनाइचक, शास्त्री नगर, चिटकोहड़ा, अलीनगर, राजा बाजार समेत अनेक इलाकों में जनसम्पर्क कर लोगों को मानव श्रींखला में शामिल होने की अपील की। इस मौके पर सैयद सबिद्दिन अहमद, राजेंद्र यादव, नागेंद्र कुमार, मनोज गुप्ता, दिनेश चंद्रवंशी समेत अनेक नेतागण शामिल रहे।