Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


ऐतिहासिक होगी जल जीवन हरियाली कार्यक्रम को लेकर आयोजित मानव श्रृंखला : प्रो. रणबीर नंदन

पटना (न्यूज सिटी)। गया के बाराचट्टी विधानसभा में बूथ अध्यक्ष व सचिव के सम्मेलन को संबोधित करते हुए जनता दल युनाइटेड के विधान पार्षद प्रो. र...

पटना (न्यूज सिटी)। गया के बाराचट्टी विधानसभा में बूथ अध्यक्ष व सचिव के सम्मेलन को संबोधित करते हुए जनता दल युनाइटेड के विधान पार्षद प्रो. रणबीर नंदन ने कहा कि जिले में जिस प्रकार से संगठन का विस्तार हो रहा है, वह काफी अहम है। उन्होंने कहा कि जिले के 9 विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन संपन्न हुआ है। प्रो. नंदन ने कहा कि इस अवसर पर हम यह कहना चाहेंगे कि हमें अपने नेता के निर्णय को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ना है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने 19 जनवरी को ऐतिहासिक मानव श्रृंखला का आयोजन किया है। गया जिले के सभी 3600 बूथों के अध्यक्ष व सचिव के नेतृत्व में आम लोग इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

[embed]https://youtu.be/FHhd2KKU1Po[/embed]

 
साथ ही श्री नंदन ने कहा कि बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र से हमारे माननीय सांसद विजय मांझी को 36 हजार से अधिक वोट से जिताया था। विधानसभा में हमें इससे बेहतर प्रदर्शन करना है। बाराचट्टी में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के कार्यों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि बाराचट्टी के स्वास्थ्य केंद्र में बेड की संख्या 20 से बढ़ाकर 60 की गई है। वहीं पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य कराया गया है। 19 दिसंबर 2019 को माननीय मुख्यमंत्री ने 958.38 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास व उद्धाटन किया है। सिंचाई योजनाओं को लेकर बड़ी घोषणा की गई है। इसके अलावा इस क्षेत्र में कई बड़ी योजनाएं या तो चल रही हैं या उन्हें शुरू किया जाना है।

प्रो. रणबीर नंदन ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी राज्य के हर कोने में विकास की रोशनी को पहुंचाने में कामयाब हुए हैं। जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता यूं ही नहीं बोलते कि राज्य में विकास हुआ है। त्वरित गति से विकास हुआ है। हमें आम लोगों के बीच में भी इस प्रकार के कार्यों को लेकर जाना है। बताना है कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी इस प्रकार से विकास योजनाओं को गति दे सकते हैं। हम अपने उम्मीदवार कोई इस विधानसभा क्षेत्र से दोगुने अंतर से जीताएं, इस प्रकार की हम सब की कामना है। उन्होंने कहा कि बिहार को विकास के साथ-साथ शैक्षणिक रूप से विकसित देश के रूप में आगे ले जाने में माननीय मुख्यमंत्री के कार्य ही सफलता दिला सकते हैं। जनता दल यूनाइटेड समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच बनाने में सफल हुआ है। हम सबका साथ सबका विकास के नारे को सही अर्थों में चरितार्थ करने में सफल हुए हैं। संगठन के गुण की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हमें एक अनुशासन के दायरे में रहते हुए अपनी पार्टी को बेहतर बनाने की सोच को हम लोगों तक ले जाना ही एक कड़ी में जोड़ता है। यही संगठन का मुख्य आधार है संगठन में भय नहीं भरोसा होता है। अब माननीय मुख्यमंत्री के विचारों से प्रभावित होकर आम लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। हमें अपने नेता के बताए गए रास्ते पर चलते हुए पार्टी को एक अलग ऊंचाई तक ले कर जाना है। यही सोच संगठन को मजबूत बनाएगी। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्ष व सचिव से 21 सदस्यीय बूथ कमेटी का गठन कर आम लोगों के बीच माननीय मुख्यमंत्री के कार्यों को पहुंचाने का संकल्प दिलाया।

[embed]https://youtu.be/t0KlGRIhPWo[/embed]

 
सम्मेलन की अध्यक्षता तज्जमुल खान ने की। इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी गगन भूषण, गया के माननीय सांसद विजय मांझी, विधान पार्षद श्रीमती मनोरमा देवी, शेरघाटी के विधायक श्री विनोद कुमार यादव, पूर्व विधायक रामचंद्र प्रसाद सिंह, जिलाध्यक्ष मो अलेक्जेंडर खान, मो शौकत अली, कमलेश शर्मा, जितेंद्र दास, पूनम देवी, मो शमीम अहमद, करण जी, बाराचट्टी प्रभारी विनोद कुमार मांझी, जिला प्रवक्ता श्रीकांत, बोधगया प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार, मोहनपुर प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद, बाराचट्टी प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रसाद सिन्हा, जिला पार्षद औरंगाबाद नन्हकू पांडेय, शशि पाल, शिवनाथ निराला आदि मौजूद रहे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now