Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


श्री श्याम मंदिर सेवा ट्रस्ट द्वारा 15वां स्थापना दिवस समारोह का हुआ आयोजन

पटना सिटी/संजीव देवड़ा (न्यूज सिटी)। श्री श्याम मंदिर सेवा ट्रस्ट पटना सिटी द्वारा आयोजित 15वां स्थापना दिवस समारोह आज श्री श्याम मंदिर राजा...

पटना सिटी/संजीव देवड़ा (न्यूज सिटी)। श्री श्याम मंदिर सेवा ट्रस्ट पटना सिटी द्वारा आयोजित 15वां स्थापना दिवस समारोह आज श्री श्याम मंदिर राजाराम लेन में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पारसेक महिलाओं द्वारा श्री श्याम प्रभु का सामूहिक अखंड ज्योति पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस पाठ को स्वर दिया श्री श्याम भक्त गौरीशंकर सुलतानियाँ एवं राजन दास ने आचार्य सुरेश शालू टिया की देखरेख में मुख्य अजमान रमण सामने पूजा अर्चना की। इस अवसर पर खाटू वाले श्री श्याम प्रभु का भव्य अलौकिक शृंगार 56 भोग अपने आप में अलग छटा बिखेर रहा था। कोलकाता के पार्श्वगायक राज पारीक द्वारा प्रभु श्री श्याम के जीवन चरित्र पर एक से एक भजन सुना कर भक्तों को भावविभोर कर दिया। भक्त भक्ति रस की गंगा में डुबकिया लगाते रहे भजन की बोल दरबार अनोखा सरकार अनोखी हारे का सहारा श्री श्याम प्रभु भक्तों की लाज रखना जैसे अनेक भजन प्रस्तुत किए गए। महोत्सव को सफल बनाने में अध्यक्ष अमर अग्रवाल, संयोजक मनीष हरलालका, दिलीप डिडवानिया, राहुल अग्रवाल, राज कुमार गोयनका, बीटु खेतान, शशि सुलतानियाँ, पवन जगनानी, प्रदीप जैन, सोनु बेनीवाल, अरविंद लोयलका, अक्षत जैन, आर्यन जैन, अंकित अग्रवाल, श्याम सुंदर शर्मा सहित श्री श्याम सेना के सदस्य आदि थे। वही इस अवसर पर कल भंडारे का भव्य आयोजन मंदिर प्रांगण में किया गया है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now