Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


हुमाद फैक्ट्री लूटकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, दो लुटेरे गिरफ्तार

पटना सिटी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के कोठिया स्थित हुमाद फैक्ट्री में 13 मार्च की रात हुई लाखों रुपये मूल्य की हुमाद लूटकांड का पुलिस ने स...


पटना सिटी।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के कोठिया स्थित हुमाद फैक्ट्री में 13 मार्च की रात हुई लाखों रुपये मूल्य की हुमाद लूटकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में लुटेरा गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है और लूट में प्रयुक्त पिकअप वैन भी जप्त कर ली गई है।

गिरफ्तार लुटेरों की पहचान खाजेकलां थाना क्षेत्र के दीवान मोहल्ला निवासी राहुल कुमार और गौरीचक निवासी कमलेश कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है। पुलिस अब इनकी निशानदेही पर अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी कर रही है।

13 मार्च की देर रात, हथियारबंद अपराधियों ने कोठिया स्थित राधा स्वामी धूप स्टोर के गार्डों को बंधक बनाकर करीब तीन लाख रुपये मूल्य की हुमाद पिकअप वैन में लोड कर फरार हो गए थे।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक अनुसंधान की मदद से लूटकांड में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब बाकी लुटेरों को पकड़ने के लिए सघन छापेमारी अभियान चला रही है।

फतुहा डीएसपी निखिल कुमार ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही सभी लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now