पटना। बहादुरपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष संजय शंकर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी हनुमान जय...
पटना। बहादुरपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष संजय शंकर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी हनुमान जयंती, चैती छठ, रमजान और ईद जैसे पर्वों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने पर विचार-विमर्श करना था।
इस अवसर पर मुसल्लाहपुर थाना की इंस्पेक्टर पूजा कुमारी और निरीक्षक रौशनी कुमारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने अपनी बातें रखीं, जिन्हें ध्यानपूर्वक सुनने के बाद थानाध्यक्ष संजय शंकर ने सभी को आश्वस्त किया कि वार्ड 47 और 48 थाना क्षेत्र में आते हैं और वहां कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र में करीब साढ़े तीन लाख की आबादी है, जिनमें दो लाख से अधिक बाहरी विद्यार्थी भी शामिल हैं। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से अपील की कि वे थाने का हर संभव सहयोग करें, ताकि किसी भी समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके।
बैठक में वार्ड पार्षद सतीश गुप्ता, पटना फ्रूट्स मर्चेंट एसोसिएशन के महासचिव भुट्टो खान, अध्यक्ष शमशाद आलम, पाटलिपुत्रा नगर विकास समिति के अध्यक्ष रितेश कुमार बबलू, श्री हनुमान जागृति मंच के अध्यक्ष पंकज पोद्दार, शिवशक्ति मंदिर संयोजक छोटे लाल सिंह, जदयू नेता पवन मेहता, मो. सब्बू खान, हलीम जाफर, दिनकर यादव, संतोष तिवारी, संजय सिंह, रंजीत कुमार राणा, दीपक कुमार, पंकज केशरी, रितेश वर्मा, चंद्रशेखर कुमार, सौतम कुमार, मो. आलम और रौशन कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




