Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


राजद के नेतृत्व में होली मिलन समारोह एवं 'माई बहिन मान योजना 2025' का भव्य आयोजन

  पटना सिटी , वार्ड न. 68 (धवलपुरा): राष्ट्रीय जनता दल के पटना जिला महासचिव विक्की आनंद कुशवाहा एवं लवली आनंद के नेतृत्व में होली मिलन समार...

 


पटना सिटी ,
वार्ड न. 68 (धवलपुरा): राष्ट्रीय जनता दल के पटना जिला महासचिव विक्की आनंद कुशवाहा एवं लवली आनंद के नेतृत्व में होली मिलन समारोह सह 'माई बहिन मान योजना 2025' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर महिला राजद नेत्री मधु मंजरी और पटना जिलाध्यक्ष दीनानाथ यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। मंच से वक्ताओं ने राजद की नीतियों, महिला सशक्तिकरण और आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा की। खासतौर पर 'माई बहिन मान योजना 2025' को लेकर पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराया गया, जिसमें महिलाओं के उत्थान और सामाजिक न्याय की बात की गई।

इस दौरान वार्ड संख्या 68 के प्रमुख राजद कार्यकर्ता करण कुमार, सुजीत कुमार, डॉ. टिंकू कुमार, रवि गोप, रामकुमार, सनोज कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

होली मिलन समारोह में गुलाल, अबीर और फूलों की वर्षा के साथ कार्यकर्ताओं ने आपसी एकता और सौहार्द का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने लजीज पकवानों का आनंद लिया और पारंपरिक लोकगीतों पर झूमते नजर आए।

कार्यक्रम के अंत में विक्की आनंद कुशवाहा ने सभी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजद का लक्ष्य समाज के हर वर्ग को न्याय और सम्मान दिलाना है.

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now