पटना सिटी । पटना साहिब विधानसभा के अंतर्गत पश्चिम द्वार मंडल में संगठन पर्व कार्यक्रम के तहत सर्वसम्मति से जितेंद्र कुमार जीतू को एक बार फि...
पटना सिटी । पटना साहिब विधानसभा के अंतर्गत पश्चिम द्वार मंडल में संगठन पर्व कार्यक्रम के तहत सर्वसम्मति से जितेंद्र कुमार जीतू को एक बार फिर मंडल अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। इस अवसर पर चुनाव प्रभारी वीरेंद्र सिंह, जिला महामंत्री विनय केसरी, जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह और पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर मुन्ना की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
मंडल अध्यक्ष बनने पर पटना साहिब विधानसभा के अध्यक्ष आदरणीय नंदकिशोर यादव, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, जिला नेतृत्व, मेयर सीता साहू और शिशिर कुमार, नितिन अभिषेक, पंकज गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त की और जितेंद्र कुमार जीतू को बधाई दी। नंदकिशोर यादव ने अपने संबोधन में कहा कि जीतू के नेतृत्व में मंडल संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और पार्टी की जड़ें और मजबूत होंगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे। भरत सिंह, आशीष जायसवाल, अमरजीत सिंह, राकेश कुमार बबलू, विनोद सोंडिक,राजेश कुमार पांडे, मनोज गुप्ता, विमल कुमार, दीपक चंद्रवंशी, रवि पांडे, दिना बाबा, रंजीत महतो, देवी सर, तुलसी, नीलम देवी, ज्योति देवी और अन्य कार्यकर्ताओं ने जीतू को बधाई दी और उनके नेतृत्व पर विश्वास जताया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की और पार्टी को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ और उपस्थित सभी सदस्यों ने जीतू के कार्यकाल को सफल बनाने का विश्वास जताया।
पश्चिम द्वार मंडल के इस संगठन पर्व कार्यक्रम ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और सशक्त किया है।




.png)

