Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


आलमगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गेसिंग का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार

पटना सिटी। आलमगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मीना बाजार इलाके में छापेमारी कर अवैध गेसिंग के धंधे का भंडाफोड़ किया है। इस अभियान ...


पटना सिटी।
आलमगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मीना बाजार इलाके में छापेमारी कर अवैध गेसिंग के धंधे का भंडाफोड़ किया है। इस अभियान में पुलिस ने अवैध गेसिंग के संचालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 6000 रुपये नकद, गेसिंग कूपन, बैनर और नोटबुक बरामद किए गए।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। पटना सिटी के सहायक पुलिस अधीक्षक अतुलेश झा ने जानकारी दी कि यह छापेमारी विशेष अभियान के तहत की गई थी। 


इसी क्रम में, पुलिस ने दो अन्य घटनाओं में भी सफलता हासिल की। चोरी के एक मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 60 किलो चोरी का सरिया बरामद किया गया। इसके अलावा, आपराधिक मामलों में फरार चल रहे दो वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

आलमगंज पुलिस की इस कार्रवाई में कुल आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। सहायक पुलिस अधीक्षक ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास का हिस्सा है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now