Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी के शीतला माता मंदिर में महा सप्तमी पर वीआईपी एंट्री विवाद में पुजारी की पिटाई, श्रद्धालुओं में आक्रोश

पटना सिटी के अगमकुआं स्थित ऐतिहासिक शीतला माता मंदिर में महा सप्तमी के अवसर पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वीआईपी एंट्री की मांग को लेकर एक ...


पटना सिटी
के अगमकुआं स्थित ऐतिहासिक शीतला माता मंदिर में महा सप्तमी के अवसर पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वीआईपी एंट्री की मांग को लेकर एक श्रद्धालु और मंदिर के पुजारी के बीच विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि श्रद्धालु और उसके समर्थकों ने मंदिर के पुजारी जयप्रकाश की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है, जिसमें पुजारी की पिटाई स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। घटना के बाद गुस्साए मंदिर के पुजारियों ने कुछ समय के लिए मंदिर के गेट को बंद कर दिया। जब पीड़ित पुजारी जयप्रकाश से इस घटना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि मंदिर में मां को स्नान कराया जा रहा था,

जिसके कारण गेट अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। इसी दौरान एक श्रद्धालु ने खुद को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आदमी बताते हुए वीआईपी एंट्री की मांग की। जब इस मांग को ठुकरा दिया गया, तो श्रद्धालु ने अपने कुछ साथियों को बुला लिया और मिलकर पुजारी की पिटाई कर दी। मंदिर परिसर में ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी श्याम कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मंदिर के पुजारी की ओर से बाईपास थाने में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है,

लेकिन पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोषियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। इस घटना के बाद मंदिर के पुजारियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित पुजारी जयप्रकाश ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now