MUMBAI : भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार देर शाम 86 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। रतन टाटा, जो ...
MUMBAI : भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार देर शाम 86 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। रतन टाटा, जो टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं, पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। रतन टाटा ने टाटा समूह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके नेतृत्व में कंपनी ने वैश्विक स्तर पर अपने व्यवसाय का विस्तार किया और भारतीय उद्योग जगत में एक अलग पहचान बनाई। टाटा समूह के साथ उनकी पहचान न केवल व्यवसाय के क्षेत्र में, बल्कि सामाजिक और परोपकारी कार्यों में भी रही है। उनके निधन से देश ने एक महान उद्योगपति, प्रेरक व्यक्तित्व और समाजसेवी को खो दिया है। उद्योग और व्यापार जगत के साथ-साथ आम लोग भी उनके इस योगदान को हमेशा याद रखेंगे।




