Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में स्वर्गीय राजेश्वर प्रसाद राज जी की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई

NEWS CITY: PATNA CITY : पटना सिटी अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव एवं अध्यक्ष स्वर्गीय राजेश्वर प्रसाद राज जी की च...


NEWS CITY: PATNA CITY : पटना सिटी अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव एवं अध्यक्ष स्वर्गीय राजेश्वर प्रसाद राज जी की चौथी पुण्यतिथि आज सिटी व्यवहार न्यायालय के राजेश्वर प्रसाद राज सभा भवन में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पटना हाई कोर्ट के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रमाकांत शर्मा, अधिवक्ता जयप्रकाश सिंह, विधायक एवं अधिवक्ता माननीय रामानुज प्रसाद, और पूर्व सांसद माननीय राजवंशी महतो ने राजेश्वर प्रसाद जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
 

वक्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए बताया कि राजेश्वर प्रसाद राज जी के संघर्ष के कारण ही पटना सिटी व्यवहार न्यायालय में एडीजे कोर्ट की स्थापना हो सकी। उन्होंने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता रंजीत कुमार विमल ने की, जबकि संचालन अधिवक्ता मनोहर लाल मेहता ने किया। इस दौरान अधिवक्ता विजय कुमार राज ने स्वर्गीय राजेश्वर प्रसाद जी की जीवनी के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव सह पार्षद प्रदीप मेहता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही व्यवहार न्यायालय पटना सिटी के वरिष्ठ अधिवक्ता रामबाबू मेहता, रामाशीष सिंह (एपीपी), बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार, रामेश्वर प्रसाद, गोपाल सिंह, कृष्णानंद मिश्रा, दीपक कुमार गुप्ता, कुलेश्वर सिंह, अशोक दास, और पूर्व अध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा आदि को भी सम्मानित किया गया। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now