NEWSCITY : PATNA CITY : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा नजदीक आते ही पटना जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही हैं...
NEWSCITY : PATNA CITY : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा नजदीक आते ही पटना जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर पटना नगर निगम के सैकड़ों कर्मचारी पटना सिटी के विभिन्न गंगा घाटों की साफ-सफाई और समतलीकरण में लगे हुए हैं। घाटों पर गंदगी हटाने के लिए ट्रैश स्कीमर मशीन का उपयोग किया जा रहा है, जिससे गंगा से कचरे को तेजी से हटाया जा सके।

नगर निगम के अधिकारियों ने समय से पहले सभी घाटों को पूरी तरह से तैयार करने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा, जिलाधिकारी ने सिटी एसडीओ और नगर निगम प्रशासन को आदेश दिया है कि छठ पर्व से पूर्व सभी घाटों की सफाई और समतलीकरण सुनिश्चित किया जाए।
नगर निगम के अजीमाबाद अंचल की सुपरवाइजर, हाजरा बेगम ने बताया कि सफाई का काम तेजी से किया जा रहा है और छठ पूजा से पहले सभी घाट तैयार होंगे।
इसी क्रम में पटना के कमिश्नर और जिलाधिकारी ने जहाज से गंगा घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर घाटों की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को जल्द से जल्द तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now





.png)
