Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


राहुल गांधी की सिखों पर टिप्पणी से नाराजगी, पटना साहिब में आक्रोश मार्च के साथ पुतला दहन

PATNA CITY : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सिख समुदाय पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ सिखों में ग...


PATNA CITY :
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सिख समुदाय पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ सिखों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। इस टिप्पणी के विरोध में पटना सिटी के तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारे से सिखों द्वारा एक आक्रोश मार्च निकाला गया। यह मार्च गुरुद्वारे से शुरू होकर शहीद भगत सिंह चौक तक पहुंचा, जहां आक्रोशित सिखों ने राहुल गांधी का पुतला जलाकर अपना गुस्सा जाहिर किया।

इस मौके पर सिखों ने राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और उनसे तत्काल माफी की मांग की। आक्रोशित तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के सेवादारों और सिख संगतों ने कांग्रेस को सिख विरोधी करार देते हुए 1984 के सिख दंगों के लिए कांग्रेस को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया।


सिख संगतों का कहना था कि सिख मर्यादा के संबंध में किसी भी तरह की अमर्यादित टिप्पणी को वे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, जिसके कारण वह लगातार विवादास्पद बयान देते रहते हैं।


सिखों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि देश का हर सिख उनके नेतृत्व में पूरी तरह सुरक्षित है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के सेवादार दीपक सिंह, समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह बंटी, और पूर्व कनीय उपाध्यक्ष राजा सिंह सोनू ने भी अपनी बातें रखीं।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now