रिपोर्ट - संतोष पाठक पटना सिटी : प्रदेश में बढ़ते अपराध के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने एक बड़ा मार्च निकाला। सैकड़ों राजद कार्यकर...
राजद कार्यकर्ताओं ने एनडीए की डबल इंजन सरकार को 'महा जंगलराज' करार देते हुए तत्काल अपराध पर नियंत्रण की मांग की। उनका कहना था कि प्रदेश में अपराधी पूरी तरह बेलगाम और बेखौफ हो चुके हैं, और आए दिन आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है।
राज भवन मार्च में भाग लेने वालों में प्रमुख राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव सह पूर्व पार्षद प्रदीप मेहता ,पूर्व प्रदेश महासचिव सलमान अख्तर, डॉक्टर इकबाल अहमद, सिल्क कल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उमेश पंडित युवा राष्ट्रीय जनता दल के पटना पूर्वी के अध्यक्ष पकज रजंक, अरुण स्वर्णकार, कुमार बल्लभ, मनीष यादव ,राजद के व्यवसाय प्रकोष्ठ के महासचिव वरिष्ठ नेता मुन्ना जायसवाल ,राजा मेहता, छोटू राज ,बबलू राम ,सनी यादव चंदन मेहता, , विवेक साहब राजेश पासवान, इत्यादि साथी एकत्रित होकर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय वीरचंद पटेल के लिए सैकड़ो कार्यकर्ता पटना साहिब के विभिन्न क्षेत्रो से भाग लेने के लिए कुचं किए। ।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार अपराध पर काबू पाने में पूरी तरह विफल रही है और इसके चलते अपराधियों को बढ़ावा मिला है।




