PATNA CITY : उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर राजधानी पटना के राम कृष्ण नगर थानाक्षेत्र के बैरिया बस स्टैंड के समीप एक गोदाम...
PATNA CITY : उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर राजधानी पटना के राम कृष्ण नगर थानाक्षेत्र के बैरिया बस स्टैंड के समीप एक गोदाम में छापेमारी कर अवैध शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 200 लीटर स्प्रिट, लगभग एक ट्रक शराब की खाली बोतल, भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के रैपर के अलावे शराब बनाने के उपकरणों को जप्त किया है। वही मौके से उत्पाद विभाग की टीम ने कुल 7 लोगों को भी गिरफ्तार किया है, हालांकि छापेमारी की भनक मिलते ही मुख्य संचालक मौके से फरार होने में सफल हो गया। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर अवैध शराब माफियाओं की पहचान और उनकी गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान में जुट गई है। बताया जाता है कि अवैध शराब कारोबारी द्वारा टोमेटो सॉस बनाने के कारोबार के नाम पर अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। मौके पर मौजूद उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि अवैध शराब माफियाओं द्वारा टोमेटो सॉस बनाने के कारोबार के नाम पर मिनी शराब फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। सहायक आयुक्त ने मौके से भारी मात्रा में स्प्रिट, शराब की बोतले, विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के रैपर और शराब बनाने के उपकरणों को जप्त किए जाने की पुष्टि करते हुए इस अवैध गोरख धंधे में संलिप्त सभी लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस मुख्य संचालक और गोदाम मालिक की पहचान करने में जुटी है।




.jpeg)