PATNA CITY : मेहंदीगंज स्थित राजकीय मध्य विद्यालय कस्बा को महेशपुर मध्य विद्यालय और मध्य विद्यालय चौघड़ा को रानीपुर मध्य विद्यालय मैं स्था...
PATNA CITY : मेहंदीगंज स्थित राजकीय मध्य विद्यालय कस्बा को महेशपुर मध्य विद्यालय और मध्य विद्यालय चौघड़ा को रानीपुर मध्य विद्यालय मैं स्थानांतरित किए जाने के जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश के विरोध में स्कूली बच्चों, स्थानीय लोगों और महागठबंधन दल के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा मचाया। जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश के विरोध में स्कूली बच्चों, स्थानीय लोगों और महा गठबंधन दल के कार्यकर्ताओं ने लोहा के पुल के समीप सुदर्शन पथ को घंटो जाम कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस मौके पर लोगों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए तत्काल आदेश को वापस लिए जाने की मांग की। इस अवसर पर आक्रोशित स्थानीय लोगों का कहना था कि गैर मजरुआ सरकारी जमीन पर 2008 में तीन विद्यालयों का निर्माण किया गया था। स्थानीय लोगों का यह भी कहना था कि विद्यालय निर्माण से पूर्व अंचलाधिकारी द्वारा सरकार को एनओसी भी सौपा गया था, बावजूद इसके भू माफिया सरकारी पदाधिकारियो से मिलकर विद्यालय की जमीन पर अवैध कब्जा जमाना चाहते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मामले को लेकर वर्ष 2014 में पटना उच्च न्यायालय में जनहित याचिका भी दायर की गई थी, जिसके आलोक में वर्ष 2016 में पटना उच्च न्यायालय ने पटना जिलाधिकारी और सिटी एसडीओ को विद्यालय की देखरेख करने का आदेश जारी किया था, साथ ही एडिशनल कलेक्टर को जमाबंदी रद्द करने का भी आदेश जारी किया था। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से आदेश को अभिलंब रद्द किए जाने की मांग दोहराते हुए विद्यालय को पूर्ववत संचालित किए जाने की भी मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर लोगों ने उग्र आंदोलन किए जाने की भी चेतावनी दी। सड़क जाम हंगामा की सूचना के बाद विभिन्न थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को समझा बूझाकर सड़क पर परिचालन सामान्य कराया ।




.jpeg)