Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा ने गले में फांसी लगाकर की खुदकुशी

  PATNA CITY :    बहादुरपुर थानाक्षेत्र के बहादुरपुर स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। लॉज संचालक द...

 


PATNA CITY :
  बहादुरपुर थानाक्षेत्र के बहादुरपुर स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। लॉज संचालक द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतका की पहचान सीतामढ़ी जिले के मानिकपुर मुसहरनिया चंदौली निवासी स्वर्गीय हरिशंकर मिश्रा की 20 वर्षीय पुत्री निहारिका कुमारी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि बीए पार्ट 2 की छात्रा निहारिका कुमारी गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी। किस कारण से निहारिका कुमारी ने खुदकुशी की यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतका के परिजनों ने भी इस संबंध में कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया है। फिलहाल पुलिस खुदकुशी के कारणों को तलाशने में जुटी है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now