Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


सिख पंथ के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर जी महाराज का 348 वा शहीदी पर्व मनाया जा रहा है।

PATNA CITY :   तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में सिख पंथ के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर जी महाराज का 348 वा शहीदी पर्व  मनाया जा रहा है।...


PATNA CITY :
  तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में सिख पंथ के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर जी महाराज का 348 वा शहीदी पर्व  मनाया जा रहा है। गुरु तेग बहादुर जी महाराज के शहीदी पर्व के मौके पर देश विदेश से आए हजारों की संख्या में सिख श्रद्धालु  गुरु के दरबार में मत्था टेक कर गुरु घर की खुशियां प्राप्त कर रहे है। शहीदी पर्व के मौके पर तख्त श्री हरि मंदिर जी पटना साहिब के विशेष दीवान में अखंड भजन कीर्तन का आयोजन किया गया है, जिसमें श्रद्धालु भाग लेकर गुरु तेग बहादुर जी महाराज की शहादत को याद कर रहे हैं। गौरतलब है कि हिंदू धर्म की रक्षा को लेकर आज से 348 वर्ष पूर्व 1675 ईस्वी में दिल्ली के चांदनी चौक पर गुरु तेग बहादुर जी महाराज ने अपने तीन शिष्यों भाई मती दास, भाई सती दास और भाई दयाल जी के साथ अपने प्राणों की आहुति दे दी थी, लेकिन हिंदू धर्म को झुकने नहीं दिया था, तब से लेकर आज तक सिख श्रद्धालु इस दिन को बड़े ही श्रद्धा भक्ति के साथ शहीदी पर्व के रूप में मनाते हैं।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now