Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बेलगाम पिकअप वैन की टक्कर से एक ठेला चालक गंभीर रूप से घायल

PATNA CITY :  चौक थानाक्षेत्र के सब्जी मंडी के समीप बेलगाम पिकअप वैन की टक्कर से एक ठेला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में ठेला च...


PATNA CITY : 
चौक थानाक्षेत्र के सब्जी मंडी के समीप बेलगाम पिकअप वैन की टक्कर से एक ठेला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में ठेला चालक का जहां हाथ टूट गया, वहीं उसके कमर में भी गंभीर चोटे आयी है। आनन फानन में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ठेला चालक को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल की पहचान चौक थानाक्षेत्र के चमडोरिया निवासी महेश प्रसाद के रूप में की गई है। बताया जाता है कि बुजुर्ग ठेला चालक अपने ठेले पर माल लाद कर सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही पटना नगर निगम की कूड़ा ढोने वाली पिकअप वैन ने ठेले में जोरदार टक्कर मार दी, जिसे ठेला चालक गंभीर रूप से घायल होकर बीच सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद पिकअप वैन का ड्राइवर मौके से फरार होने में सफल हो गया। गौरतलब है इसी थाना क्षेत्र में बीते 30 नवंबर को मंगल तालाब मोड़ के समीप मिट्टी लदे बेलगाम ट्रैक्टर से कुचलकर एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई थी।।         

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now