Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बेलगाम मिट्टी लदे ट्रैक्टर से कुचलकर एक स्कूली छात्रा की मौत

  PATNA CITY :   पटना सिटी के चौक थानाक्षेत्र के मंगल तालाब मोड़ के समीप बेलगाम मिट्टी लदे ट्रैक्टर से कुचलकर एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई।...

 



PATNA CITY :
 पटना सिटी के चौक थानाक्षेत्र के मंगल तालाब मोड़ के समीप बेलगाम मिट्टी लदे ट्रैक्टर से कुचलकर एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई। आनन-फ़ानन में गंभीर रूप से घायल  छात्रा को इलाज के लिए पास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज को लेकर NMCH रेफर कर दिया। NMCH में इलाज के दौरान स्कूली छात्रा ने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान मालसलामी थानाक्षेत्र के साबरचक निवासी प्रदीप कुमार की पुत्री नेहा कुमारी के रूप में की गई है, जो गुरु गोविंद सिंह मध्य विद्यालय में सातवीं कक्षा की छात्रा थी। बताया जाता है कि नेहा कुमारी साइकिल पर सवार होकर अपने विद्यालय जा रही थी। इसी दौरान मंगल तालाब मोड़ के समीप मिट्टी लदे एक बेलगाम ट्रैक्टर ने उसे कुचल डाला, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पड़कर पुलिस को सौंप दिया है तो, वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर को भी अपने कब्जे में लिया है। नो एंट्री के दौरान बड़े वाहन और ट्रैक्टर के परिचालन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है ।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now