Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगभग 6 सालों के बाद थायराइड की जांच एक बार फिर से शुरू

PATNA CITY :  अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगभग 6 सालों के बाद थायराइड की जांच एक बार फिर से शुरू हो गई है। अस्पताल के सेंट...


PATNA CITY : 
अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगभग 6 सालों के बाद थायराइड की जांच एक बार फिर से शुरू हो गई है। अस्पताल के सेंटर आफ एक्सीलेंस स्थित बायोकेमेस्ट्री विभाग की लैब में थायराइड की जांच शुरू हो गई है, जिससे मरीजों को खासी राहत मिली है। अस्पताल प्रशासन द्वारा बायोकेमेस्ट्री विभाग को केमिकल की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई है। फिलहाल T3 और T4 टीएसएच की प्रतिदिन औसतन 30 से 35 मरीजो की जांच हो रही है, जिसे बढ़ाकर प्रतिदिन 100 किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर सरोज कुमार ने बताया कि अस्पताल में लंबे समय से थायराइड की जांच बंद थी, ऐसे में मरीज को अपने खर्चे पर बाहर से जांच करवाना पड़ता था। उन्होंने बताया कि अब एक बार फिर से जांच शुरू होने से अस्पताल में मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल प्रतिदिन 30 से 35 मरीजों की थायराइड जांच  हो रही है, जिसे जल्द ही बढ़ाकर 100 तक किया जाएगा। अस्पताल उपाधीक्षक का कहना था कि मरीजों को यह सुविधा निशुल्क मिलेगी।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now