PATNA CITY : मेहंदीगंज थानाक्षेत्र के बेना शाह की बाग़ मोहल्ले में एक 16 वर्षीय किशोर ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों द्वारा ...
PATNA CITY : मेहंदीगंज थानाक्षेत्र के बेना शाह की बाग़ मोहल्ले में एक 16 वर्षीय किशोर ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतक की पहचान बाढ़ निवासी अशोक राम के पुत्र कुंदन कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कुंदन अपने माता-पिता के साथ बेना शाह की बाग़ मोहल्ले में किराएदार के रूप में रहता था। बताया यह भी जाता है कि बीते देर रात किसी बात को लेकर कुंदन के माता-पिता ने उसे डांट पिलाई थी, जिस बात से गुस्से में आकर कुंदन ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। हालांकि पूरे मामले पर पूछे जाने पर परिजनों ने इस संबंध में कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया है।।




