Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


फर्नीचर के कारखाना में भीषण आग लग जाने से लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट

PATNA CITY : बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ला स्थित एक फर्नीचर के कारखाना में भीषण आग लग जाने से लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो ग...


PATNA CITY :
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ला स्थित एक फर्नीचर के कारखाना में भीषण आग लग जाने से लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। घटना अहले सुबह की बताई जाती है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दिए जाने के बाद फायर बिग्रेड के जवानों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, हालांकि तब तक कारखाना में रखे लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर खाक हो गई। आशंका जताई जाती है कि शार्ट सर्किट के कारण ही फर्नीचर के कारखाने में भीषण आग लग गई होगी। घटना के संबंध में पूछे जाने पर पीड़ित कारखाना मालिक पिंटू कुमार में शॉर्ट सर्किट से अगलगी की आशंका जताते हुए अगलगी में लगभग 15 से 20 लाख की संपत्ति का नुकसान होने की बात दोहराई है। फिलहाल पुलिस अगलगी के कारणों को तलाशने में जुटी है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now