PATNA : राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के पुनपुन पुल के समीप पुनपुन नदी तट से एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से आसपास के इलाकों में स...
PATNA : राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के पुनपुन पुल के समीप पुनपुन नदी तट से एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है, वहीं मौत का कारण भी अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात अपराधियों द्वारा युवक की कहीं और हत्या कर शव को नदी के किनारे ठिकाने लगा दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। हालांकि पूरे मामले पर पूछे जाने पर पुलिस ने अनुसंधान की बात दोहराते हुए वरीय आला अधिकारियों का हवाला दे, इस संबंध में कुछ भी बोलने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया है।




.png)