PATNA CITY : पटना सिटी में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधियों द्वारा एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, बावजूद इ...
PATNA CITY : पटना सिटी में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधियों द्वारा एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, बावजूद इसके पुलिस इन घटनाओं को रोक पाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। ताजा मामला आलमगंज थाना क्षेत्र के पितांबरा मंदिर के समीप का है, जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम मृतक के पड़ोसी मोहम्मद खुर्शीद और उसके अन्य दोस्तों द्वारा दी है। मृतक की पहचान आलमगंज थानाक्षेत्र के लोहा गोदाम डोमखाना निवासी मोहम्मद सोनू के रूप में की गई है, जो पटना नगर निगम का सफाई कर्मी बताया जाता है। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर मोहम्मद सोनू का अपने पड़ोसी मोहम्मद खुर्शीद के साथ विवाद चल रहा था। विवाद के क्रम में ही पड़ोसी मोहम्मद खुर्शीद और उसके अन्य दोस्तों ने पितांबरा मंदिर के समीप मोहम्मद सोनू के साथ पहले तो मारपीट की और उसके बाद उसे दो गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार होने में सफल हो गए। मृतक की बहन शबाना प्रवीण ने हत्या के कारणों को बताने में असमर्थता जताते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। वही मौके पर मौजूद मृतक के दोस्त और घटना का प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद आलम ने पुलिस के समक्ष अपराधियों के नाम गिनाए हैं। पुलिस फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान में जुटी है। हालांकि पूरे मामले पर पूछे जाने पर पुलिस ने वरीय अधिकारियों का हवाला दे, इस संबंध में कुछ भी बोलने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया है।




