PATNA CITY : दीदारगंज थाना पुलिस ने दीदारगंज चेक पोस्ट के समीप पारिवारिक संपत्ति बंटवारे के विवाद में अपने घर में ही अंधाधुंध फायरिंग करने...
PATNA CITY : दीदारगंज थाना पुलिस ने दीदारगंज चेक पोस्ट के समीप पारिवारिक संपत्ति बंटवारे के विवाद में अपने घर में ही अंधाधुंध फायरिंग करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से दो देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल का मैगजीन समेत 9 जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीदारगंज चेकपोस्ट गली निवासी सकलदीप राय के पुत्र सुरेंद्र राय के रूप में की गई है। बताया जाता है कि सुरेंद्र राय का अपने भाइयों के साथ संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी क्रम में बीते देर रात गुस्से में आकर सुरेंद्र राय अपने ही घर में अंधाधुंध फायरिंग करने लगा, गोलीबारी की इस घटना में सुरेंद्र राय की 14 वर्षीय भतीजी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, घायल को इलाज के लिए एनएमसीएस में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है। पुलिस ने एक अन्य घटनाक्रम में दीदारगंज गंगा घाट से लगभग 100 लीटर शराब के साथ दो शराब कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया है।।




