PATNA : पूरे विश्व में आपसी प्रेम और भाईचारा का संदेश फैलाने वाले प्रभु यीशु का जन्म दिवस मैरी क्रिसमस आज पूरे विश्व में धूमधाम के साथ मना...
PATNA : पूरे विश्व में आपसी प्रेम और भाईचारा का संदेश फैलाने वाले प्रभु यीशु का जन्म दिवस मैरी क्रिसमस आज पूरे विश्व में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। पटना सिटी के गुरहट्टा स्थित पादरी की हवेली महा गिरजाघर में क्रिसमस के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। श्रद्धालु पूरी आस्था और विश्वास के साथ प्रभु यीशु के चरणों में अपना शीश नमन कर अपने और अपने परिवार के लिए मंगलकामनाएं कर रहे हैं। श्रद्धालु चर्च में कैंडल जलाकर प्रभु यीशु के प्रति अपनी असीम श्रद्धा पेश कर रहे हैं। चर्च के फादर पल्ली पुरोहित ललित बारा ने प्रदेशवासियों को क्रिसमस की बधाई देते हुए लोगों से आपसी प्रेम और भाईचारा बरकरार रखने की अपील की। क्रिसमस को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।




